शास्त्रों में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है
हिंदू धर्म में महिलाओं का सकारात्मक पक्ष:-
- देवी के रूप में पूजा: हिंदू धर्म में कई देवियाँ जैसे लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा आदि को पूजा जाता है। ये देवियाँ शक्ति, ज्ञान और संरक्षण का प्रतीक हैं।
- शास्त्रों में महिलाओं का योगदान: कई महिलाएं जैसे गार्गी, मैत्रेयी, आदि शंकराचार्य जैसी महान संतों से शास्त्रार्थ करती थीं।
- पौराणिक कथाओं में महिलाओं की भूमिका: सीता, द्रौपदी, राधा जैसी महिलाओं ने पौराणिक कथाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- समाज में महिलाओं का सम्मान: पारंपरिक रूप से भारतीय समाज में महिलाओं को माँ, बहन और पत्नी के रूप में सम्मान दिया जाता रहा है।
आधुनिक समय में हिंदू धर्म में महिलाओं का स्थान:
आधुनिक समय में हिंदू धर्म में महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। महिलाएं अब शिक्षित हो रही हैं, और समाज में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। अभी भी कई क्षेत्रों में महिलाओं का स्थान उत्तम है । आज की महिलाए तेजी से आगे बढ़ रही है ।
निष्कर्ष:-
जब हिन्दू धर्म अपने चरम पर था तब हिंदू महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता था आज भी हम सब विभिन्न देवियों की पूजा करते थे लेकिन गुलामी के कल खंड में हिंदू धर्म के मूल्य का हास हुआ क्यों की उस समय के शासकों के गंदी सोच के चलते पूरे समाज के सामाजिक ढांचे के मूल्य में गिरावट आई । तब भी हिंदू अपनी मूल्य को बचाने के लिए संघर्ष करता रहा । जिसका नतीजा आज हिंदू महिलाओं का तेजी से समाज के हर तबके में आगे बढ़ना उनका सम्मान बढ़ रहा है । हर क्षेत्र में वो आज तेजी से आगे बढ़ रही है और अपने सकारात्मक मूल्यों को स्थापित कर रही है।
हिंदू धर्म में महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदम
- शास्त्रों का अध्ययन:- प्राचीन काल में जैसे महिलाए शास्त्रों का अध्ययन करती थी उसको फिर से बढ़ाने का कार्य किया जा सकता है ।
- समाज में जागरूकता फैलाना: लोगों को महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। हिंदू धर्म में महिलाओं को समानता का अधिकार रहा है उसको स्थापित करने का समय है ऐसी समानता और किसी धर्म में नही है केवल हिंदू धर्म मानता है कि महिलाए सबसे श्रेष्ठ है ।
- मंदिरों के दान का उपयोग :- मंदिरों को जो दान आ रहा है उसको महिलाओं के उत्थान पर खर्च किया जा सकता है जो आज देश की सरकार अपने हिसाब से कही भी खर्च करती है । 150000 मंदिरों का दान सरकार नियंत्रण करती है।यदि इन दान का उपयोग हिंदुओ के उत्थान में लगे तो कोई हिंदू कभी गरीब नही हो सकता ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें