Chalisa लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Chalisa लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शिव चालीसा


॥ दोहा ॥

जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान ।
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान ॥

चौपाई
जय गिरिजा पति दीन दयाला ।
सदा करत सन्तन प्रतिपाला ॥1।।

भाल चन्द्रमा सोहत नीके ।
कानन कुण्डल नागफनी के ॥2।।

अंग गौर शिर गंग बहाये ।
मुण्डमाल तन क्षार लगाए ॥3।।

वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे ।
छवि को देखि नाग मन मोहे ॥ 4

मैना मातु की हवे दुलारी ।
बाम अंग सोहत छवि न्यारी ॥5।।

कर त्रिशूल सोहत छवि भारी ।
करत सदा शत्रुन क्षयकारी ॥6।।

नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे ।
सागर मध्य कमल हैं जैसे ॥7।।

कार्तिक श्याम और गणराऊ ।
या छवि को कहि जात न काऊ ॥ 8।।

देवन जबहीं जाय पुकारा ।
तब ही दुख प्रभु आप निवारा ॥9।।

किया उपद्रव तारक भारी ।
देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी ॥10।।

तुरत षडानन आप पठायउ ।
लवनिमेष महँ मारि गिरायउ ॥11।।

आप जलंधर असुर संहारा ।
सुयश तुम्हार विदित संसारा ॥ 12 ।।

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई ।
सबहिं कृपा कर लीन बचाई ॥ 13 ।।

किया तपहिं भागीरथ भारी ।
पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी ॥ 14 ।।

दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं ।
सेवक स्तुति करत सदाहीं ॥ 15 ।।

वेद नाम महिमा तव गाई।
अकथ अनादि भेद नहिं पाई ॥ 16 ।।

प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला ।
जरत सुरासुर भए विहाला ॥ 17 ।।

कीन्ही दया तहं करी सहाई ।
नीलकण्ठ तब नाम कहाई ॥ 18।।

पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा ।
जीत के लंक विभीषण दीन्हा ॥ 19 ।।

सहस कमल में हो रहे धारी ।
कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी ॥ 20 ।।

एक कमल प्रभु राखेउ जोई ।
कमल नयन पूजन चहं सोई ॥21।।

कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर ।
भए प्रसन्न दिए इच्छित वर ॥22।।

जय जय जय अनन्त अविनाशी ।
करत कृपा सब के घटवासी ॥23।।

दुष्ट सकल नित मोहि सतावै ।
भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै ॥ 24

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो ।
येहि अवसर मोहि आन उबारो ॥25।।

लै त्रिशूल शत्रुन को मारो ।
संकट से मोहि आन उबारो ॥26।।

मात-पिता भ्राता सब होई ।
संकट में पूछत नहिं कोई ॥27।।

स्वामी एक है आस तुम्हारी ।
आय हरहु मम संकट भारी ॥ 28।।

धन निर्धन को देत सदा हीं ।
जो कोई जांचे सो फल पाहीं ॥29।।

अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी ।
क्षमहु नाथ अब चूक हमारी ॥30।।

शंकर हो संकट के नाशन ।
मंगल कारण विघ्न विनाशन ॥ 31।।

योगी यति मुनि ध्यान लगावैं ।
शारद नारद शीश नवावैं ॥ 32।।

नमो नमो जय नमः शिवाय ।
सुर ब्रह्मादिक पार न पाय ॥33।।

जो यह पाठ करे मन लाई ।
ता पर होत है शम्भु सहाई ॥34।।

ॠनियां जो कोई हो अधिकारी ।
पाठ करे सो पावन हारी ॥ 35।।

पुत्र हीन कर इच्छा जोई ।
निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई ॥ 36।।

पण्डित त्रयोदशी को लावे ।
ध्यान पूर्वक होम करावे ॥ 37।।

त्रयोदशी व्रत करै हमेशा ।
ताके तन नहीं रहै कलेशा ॥38।।

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे ।
शंकर सम्मुख पाठ सुनावे ॥ 39।।

जन्म जन्म के पाप नसावे ।
अन्त धाम शिवपुर में पावे ॥ 40।।

कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी ।
जानि सकल दुःख हरहु हमारी ॥ 41।।

॥ दोहा ॥
नित्त नेम कर प्रातः ही, पाठ करौं चालीसा ।
तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश ॥

मगसर छठि हेमन्त ॠतु, संवत चौसठ जान ।
अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्याण ॥





तुलसी चालीसा


दोहा
जय जय तुलसी भगवती सत्यवती सुखदानी ।
नमो नमो हरि प्रेयसी श्री वृन्दा गुन खानी ॥

श्री हरि शीश बिरजिनी, देहु अमर वर अम्ब ।
जनहित हे वृन्दावनी अब न करहु विलम्ब ॥

चौपाई
धन्य धन्य श्री तलसी माता ।
महिमा अगम सदा श्रुति गाता ॥1||

हरि के प्राणहु से तुम प्यारी ।
हरीहीँ हेतु कीन्हो तप भारी ॥2||

जब प्रसन्न है दर्शन दीन्ह्यो ।
तब कर जोरी विनय उस कीन्ह्यो ॥3||

हे भगवन्त कन्त मम होहू ।
दीन जानी जनि छाडाहू छोहु ॥ ४ ॥

सुनी लक्ष्मी तुलसी की बानी ।
दीन्हो श्राप कध पर आनी ॥5||

उस अयोग्य वर मांगन हारी ।
होहू विटप तुम जड़ तनु धारी ॥6||

सुनी तुलसी हीँ श्रप्यो तेहिं ठामा ।
करहु वास तुहू नीचन धामा ॥7||

दियो वचन हरि तब तत्काला ।
सुनहु सुमुखी जनि होहू बिहाला ॥ ८ ॥

समय पाई व्हौ रौ पाती तोरा ।
पुजिहौ आस वचन सत मोरा ॥9||

तब गोकुल मह गोप सुदामा ।
तासु भई तुलसी तू बामा ॥10||

कृष्ण रास लीला के माही ।
राधे शक्यो प्रेम लखी नाही ॥ 11||

दियो श्राप तुलसिह तत्काला ।
नर लोकही तुम जन्महु बाला ॥ १२ ॥

यो गोप वह दानव राजा ।
शङ्ख चुड नामक शिर ताजा ॥13||

तुलसी भई तासु की नारी ।
परम सती गुण रूप अगारी ॥14||

अस द्वै कल्प बीत जब गयऊ ।
कल्प तृतीय जन्म तब भयऊ ॥15||

वृन्दा नाम भयो तुलसी को ।
असुर जलन्धर नाम पति को ॥ १६ ॥

करि अति द्वन्द अतुल बलधामा ।
लीन्हा शंकर से संग्राम ॥17||

जब निज सैन्य सहित शिव हारे ।
मरही न तब हर हरिही पुकारे ॥18||

पतिव्रता वृन्दा थी नारी ।
कोऊ न सके पतिहि संहारी ॥19||

तब जलन्धर ही भेष बनाई ।
वृन्दा ढिग हरि पहुच्यो जाई ॥ २० ॥

शिव हित लही करि कपट प्रसंगा ।
कियो सतीत्व धर्म तोही भंगा ॥21||

भयो जलन्धर कर संहारा ।
सुनी उर शोक उपारा ॥22||

तिही क्षण दियो कपट हरि टारी ।
लखी वृन्दा दुःख गिरा उचारी ॥23||

जलन्धर जस हत्यो अभीता ।
सोई रावन तस हरिही सीता ॥ २४ ॥

अस प्रस्तर सम ह्रदय तुम्हारा ।
धर्म खण्डी मम पतिहि संहारा ॥25||

यही कारण लही श्राप हमारा ।
होवे तनु पाषाण तुम्हारा ॥26||

सुनी हरि तुरतहि वचन उचारे ।
दियो श्राप बिना विचारे ॥27||

लख्यो न निज करतूती पति को ।
छलन चह्यो जब पारवती को ॥ २८ ॥

जड़मति तुहु अस हो जड़रूपा ।
जग मह तुलसी विटप अनूपा ॥29||

धग्व रूप हम शालिग्रामा ।
नदी गण्डकी बीच ललामा ॥30||

जो तुलसी दल हमही चढ़ इहैं ।
सब सुख भोगी परम पद पईहै ॥31||

बिनु तुलसी हरि जलत शरीरा ।
अतिशय उठत शीश उर पीरा ॥ ३२ ॥

जो तुलसी दल हरि शिर धारत ।
सो सहस्त्र घट अमृत डारत ॥33||

तुलसी हरि मन रञ्जनी हारी ।
रोग दोष दुःख भंजनी हारी ॥34||

प्रेम सहित हरि भजन निरन्तर ।
तुलसी राधा में नाही अन्तर ॥35||

व्यन्जन हो छप्पनहु प्रकारा ।
बिनु तुलसी दल न हरीहि प्यारा ॥ ३६ ॥

सकल तीर्थ तुलसी तरु छाही ।
लहत मुक्ति जन संशय नाही ॥37||

कवि सुन्दर इक हरि गुण गावत ।
तुलसिहि निकट सहसगुण पावत ॥38||

बसत निकट दुर्बासा धामा ।
जो प्रयास ते पूर्व ललामा ॥39||

पाठ करहि जो नित नर नारी ।
होही सुख भाषहि त्रिपुरारी ॥ ४० ॥

दोहा
तुलसी चालीसा पढ़ही तुलसी तरु ग्रह धारी ।
दीपदान करि पुत्र फल पावही बन्ध्यहु नारी ॥

सकल दुःख दरिद्र हरि हार ह्वै परम प्रसन्न | आशिय  धन  जन  लड़हि  ग्रह  बसही पूर्णा अत्र ॥

लाही अभिमत फल जगत मह लाही पूर्ण सब काम ।
जेई दल अर्पही तुलसी तंह सहस बसही हरीराम ॥

तुलसी महिमा नाम लख तुलसी सूत सुखराम ।
मानस चालीस रच्यो जग महं तुलसीदास ॥